Haryana
Trending

हेरोइन तस्करी में फरार दो मुख्य आरोपित काबू II

हेरोइन तस्करी में फरार दो मुख्य आरोपित काबू II

अंबाला-(राहुल जाखड़):- हेरोइन तस्करी में फरार दो मुख्य आरोपित काबू नए नामों का खुलासा रिमांड के दौरान पुलिस पूछताछ में हीरा चावला ने खुलासा किया कि वह लखन, निवासी मकान नंबर 07 दीना की मंडी, अंबाला छावनी, के लिए काम करता है. जो उसे हेरोइन की सप्लाई के बदले मोटी रकम देता था। लखन दिल्ली से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ मंगवाता और अंबाला में उसकी सप्लाई करवाता है। पुलिस ने लखन के घर पर छापेमारी के दौरान 5 लाख 79 हजार की ड्रग्स मनी भी बरामद की थी।

अंबाला शहर सीआइए-1 यूनिट ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब सात करोड़ रुपये मूल्य की एक किलोग्राम हेरोइन तस्करी के मामले में दो मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

इनमें छावनी की दीना की मंडी निवासी लखन और आहलूवालिया बिल्डिंग निवासी शिवम सूद शामिल हैं। लखन के खिलाफ नशा तस्करी के चार और मारपीट के भी इतने ही मामले दर्ज हैं। आरोपितों को दिल्ली से काबू किया गया है। आरोपित पिछले करीब चार माह से फरार चल रहे थे। मामला 21 मार्च 2025 से जुड़ा है, जब थाना पड़ाव क्षेत्र के काली पलटन पुल पर सूचना के आधार पर सीआइए-1 अंबाला के ह-उपनिरीक्षक आशीष कुमार और उनकी टीम ने निरीक्षक हरजिंद्र सिंह के नेतृत्व में हीरा चावला नामक तस्कर को एक किलोग्राम हेरोइन और आरोपित लखन व शिवम के साथ सीआइए-1 की टीम। पुलिस प्रवक्ता मुख्य आरोपित लखन एक बड़ा नशा तस्कर है। इसके खिलाफ पूर्व में चार मादक पदार्थ तस्करी और चार मारपीट के मामले दर्ज है। नशा तस्करी करने वालों या संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तुरंत पुलिस हेल्पलाइन सूचना देने वाले का नाम व पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। सही सूचना पर इनाम भी दिया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button