Haryana
Trending

समाजसेवी गुरलाल सेखों ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं।।

समाजसेवी गुरलाल सेखों ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- 06 अगस्त। समाजसेवी गुरलाल सेखों ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही ठेकेदारों की लापरवाही से मरीजों की बढ़ती संख्या पर भी अपनी चिंता जाहिर की है।यहां जारी बयान में गुरलाल सेखों ने कहा कि सिरसा में डिंग मैन पॉवर कंपनी को पांच जोन में सफाई का ठेका दिया हुआ है लेकिन इस कंपनी के सफाई कर्मचारी समुचित ढंग से अपने काम को अंजाम नहीं देते जिसके चलते सभी सडक़ों पर गर्द जमी हुई है।

उन्होंने कहा कि सफाई के वक्त इतनी धूल उठती है कि सांस और दमे के मरीजों की जान आफत में आ जाती है। इतना ही नहीं अन्य लोगों का भी बुरा हाल हो जाता है। सुबह सवेरे अपनी ड्यूटी पर जाते लोगों को इससे भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
गुरलाल सेखों ने जिला प्रशासन और नगर परिषद के अधिकारियों से मांग की कि सफाई को लेकर पर्याप्त जांच करवाई जाए और व्यवस्था को सुधारा जाए ताकि लोगों को इस परेशानी से निजात मिल सके।।  #newstodayhry @newstodayhry 

Related Articles

Back to top button