Haryana
Trending

फरीदाबाद खुला बूस्टर बना हादसों का गड्ढा नन्दी को बचाने में जुटे गौ रक्षक II

फरीदाबाद खुला बूस्टर बना हादसों का गड्ढा नन्दी को बचाने में जुटे गौ रक्षक II

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद नगर निगम के चुनावों को अभी कुछ ही महीने हुए हैं और निगम पार्षदों की लापरवाही व अनदेखी के मामले सामने आने लगे हैं ताजा मामला बल्लभगढ़ के वार्ड नo 43 और 45 का है जहाँ पर निगम के पिछले कार्यकाल में पानी का बुस्टर बनाया गया था और चार दीवारी करके ऊपर से खुला छोड़ दिया गया। इस 12 फिट गहरे गड्डे में एक नन्दी गिर जाता है जिसकी सूचना मिलते ही गौ रक्षकों की टीम मौके पर पहुँच कर नन्दी को गड्डे से निकालने का प्रयास करती है वहीं गौ रक्षकों शिवा दहिया ने बताया कि हमने इस क्षेत्र में आने वार्ड 43 और 45 के पार्षदों फोन करके नन्दी उस 12 फिट गहरे गड्डे से निकलवाने के लिए कहा तो उन दोनों पार्षदों ने एक दूसरे के ऊपर बात को टालते रहे और उन्होंने कहा कि चुनाव के समय तो वोट मांगने आ जाते है लेकिन काम के वक्त गायब हो जाते हैं इन गड्डों में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं उस के बावजूद भी आज तक इन गड्डों ढका नहीं गया और हमने कभी मुशक़्क़त के बाद नन्दी को इस गड्डे से बहार निकल लिया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button