madhya pradesh
Trending

शासकीय माधव महाविद्यालय चंदेरी में कुलगुरु का भ्रमण, छात्रों व शिक्षकों से की सीधी बातचीत II

शासकीय माधव महाविद्यालय चंदेरी में कुलगुरु का भ्रमण, छात्रों व शिक्षकों से की सीधी बातचीत II

चंदेरी-(हेमंत कोली):- शासकीय माधव महाविद्यालय चंदेरी में आज दिनांक 6.10.2025 को क्रांतिवीर तात्याटोपे विश्वविद्यालय गुना के कुलगुरु डॉक्टर किशन यादव एवं कुल सचिव डॉ ललित नामदेव शासकीय माधव महाविद्यालय चन्देरी में भ्रमण कार्य किया प्राचार्य एवं समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष से संपर्क कर विस्तृत विषयों पर परिचर्चा की इसके तत्पश्चात छात्रों से भी महाविद्यालय में संपर्क कार्य किया एवं समस्त कक्षाओं में जाकर छात्रों से बातचीत की तथा समस्त प्राध्यापकों का फीडबैक भी छात्रों से लिया जो की सकारात्मक रहा इससे कुलगुरु एवं कुल सचिव प्रसन्नचित्त हुए इसके तत्पश्चात पुस्तकालय कीड़ा विभाग में भी भ्रमण कार्य किया महाविद्यालय की गतिविधियाँ एवं शैक्षणिक कार्य को सुचारू रूप से संचालित देखकर वह अत्यंत खुश हुए तथा द्वारा महाविद्यालय में आने की ख्वाहिश जाहिर की एव समस्त महाविद्यालय को धन्यवाद प्रेषित किया II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button