चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित युवक काबू व भेजा जेल।।
चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित युवक काबू व भेजा जेल।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- सिविल लाईन पुलिस ने एक बड़ा खुलासा करते हुए चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान योगेश उर्फ सीनू पुत्र सुभाष चंद्र निवासी वार्ड नंबर 11 नारनौल हिसार हाल भटटू कलां जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है। पीड़ित संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपना मोटरसाइकिल डबवाली रोड पर स्थित एकलव्य लैब के सामने खड़ा किया था और जब वापस आया तो उसका मोटरसाइकिल गायब था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को वेदवाली पुलिया सिरसा क्षेत्र से चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। नि0 राधेश्याम प्रबन्धक थाना सिविल लाईन सिरसा ने बतलाया कि आरोपी नशा करने का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए अक्सर चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस अब आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।। #newstodayhry @newstodayhry



