महिला सशक्तिकरण की मिसाल: 720 महिलाओं को मिला रोजगार प्रशिक्षण II
महिला सशक्तिकरण की मिसाल: 720 महिलाओं को मिला रोजगार प्रशिक्षण II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- आने वाला वक्त अब देश की उन्नति एवं तरक्की और आत्मनिर्भरता के मामले में महिलाओं का हैं क्योकि जो महिला कोई ना कोई काम करती हैं वो बेरोजगार नहीं रह सकती। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेष साहुवाला ने स्थानीय बेगू रोड, सच्ची ढ़ाणी में सिलाई सैन्टर एवं ब्यूटी पार्लर में महिलाओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आप सिलाई और ब्यूटी पार्लर का कोर्स पूरी ईमानदारी से सिखेंगे तो आपके पास काम की कोई कमी नहीं रहेगी और आप अपना भविश्य उज्जवल बना सकती हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आप फास्ट फूड, खाना व अन्य सामान मंगा सकते हैं उसी प्रकार आने वाले वक्त में रेडीमेड गारमैंट की काफी मांग होने वाली हैं और आज हर महिला सुन्दर बनना चाहती हैं जिसके लिए हर महिला को ब्यूटी पार्लर की आवष्यकता पडे़गी।
श्री साहुवाला ने कहा कि:-
आज हमारी 21वीं सदी के भारत में जहां हम चांद पर पहुंच रहे हैं वहीं दुसरी और हमारी बेटियां घर से बाहर निकलने पर भी कतराती हैं। इसलिए हमें उन्होंने उच्च शिक्षा देनी होगी ताकि वे पढ़-लिख्स कर काम सिखकर आत्मनिर्भर बन सके और देश का नाम रोषन कर सके। उन्होंने कहा बेटियों को उनके माता पिता द्वारा बेटों के समान समझना चाहिए तथा उन्हें सभी कार्य क्षेत्रों में समान अवसर प्रदान करना चाहिए ताकि उनका समाज में मान व सम्मान हो, जिस से उनका जीवन स्तर ऊंचा हो सके। श्री साहुवाला ने कहा कि आज भारत सरकार बेटियों को शिक्षा व सुरक्षा के प्रति सभी को जागरूक कर रही हैं जिससे देश के स्तर में सुधार हुआ हैं और एक सभ्य और शिक्षित समाज के निर्माण में मद्द मिली हैं तथा ज्यादा से ज्यादा महिलाओं में आत्मनिर्भर बनने की भावना का विकास हो रहा हैं जिससे हमारी बेटियों की जिन्दगी संवर रही हैं। उन्होंने कहा कि अब तक इस सिलाई सेंटर एवं ब्यूटी पार्लर में 720 महिलाओं को प्रशिक्षण दे चुके हैं तथा अभी 12 सिलाई सेंटर में 180 महिलाओं को प्रतिदिन प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब सर्दी के मौसम में सभी को स्वेटर एवं कम्बल, जूते-जुराब एवं जरूरतमंदों को सिलाई मशीन वितरित किए जाएंगे तथा जिन महिलाओं का 6 माह का कोर्स पूरा हो गया उन्हें निकट भविष्य में प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस अवसर पर भावना, ललिता, डिम्पल, शीतल, उशा, मंजू, चांदनी, रजनी, सोनम रानी, सुनीता सोनी, रचना, रूबी, कशिष, सोनिया, पुनिता, नीलम, रीना, गीता व अन्य उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry



