Haryana
Trending

सिरसा पुलिस ने 48 घंटे में जेबकतरे दबोचे, 15 हजार रुपये बरामद II

सिरसा पुलिस ने 48 घंटे में जेबकतरे दबोचे, 15 हजार रुपये बरामद II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- थाना शहर सिरसा पुलिस ने जेबकतरने की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है और उनके कब्जे से 15,000 रुपये बरामद किए हैं। प्रबंधक अफ़सर थाना शहर सिरसा उप नि.चरणजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता मनोहर लाल वर्मा पुत्र श्री रामकिशन वर्मा, निवासी 15/201 कोर्ट कॉलोनी सिरसा (सेवानिवृत्त कर्मचारी) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 05. 08.2025 को वह सरकारी अस्पताल सिरसा में दवाई लेने गए थे। उनके कुर्ते की जेब में 20,000 रुपये थे, जो दवाई लेते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिए। शिकायत के आधार पर थाना शहर सिरसा में धारा 303 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। अनुसंधान के दौरान थाना शहर सिरसा की पुलिस टीम, गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों—सावन पुत्र सतीश, निवासी लोहगरा जसरा बड़ा, इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश), हाल हुडा कॉलोनी झुग्गी-झोपड़ी ऐलनाबादव मान सिंह पुत्र जयचंद, निवासी वार्ड नं. 2 पीरखाना मोहल्ला, गोनीयाना मंडी, भटिंडा (पंजाब)। —को काबू किया।तलाशी लेने पर दोनों आरोपियों की जेब से 7,500-7,500 रुपये (कुल 15,000 रुपये) बरामद हुए, जिन्हें कब्जा पुलिस में लिया गया पूछताछ में दोनों ने वारदात को स्वीकार किया! दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में जिला जेल सिरसा भेज दिया गया है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button