Haryana
Trending

माँ की गोद वैलफेयर ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से एम्बुलेंस मुहैया कराने की मांग की II

माँ की गोद वैलफेयर ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से एम्बुलेंस मुहैया कराने की मांग की II

मां की गोद वैलफेयर ट्रस्ट को एबुलेंस मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री को ट्रस्ट ने मांग पत्र सौंपा:-

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- क्षेत्र में पिछले लंबे समय से सक्रिय माँ की गोद वैलफेयर ट्रस्ट की तरफ से प्रधान स्वराज सिंह झोरड़रोही ने रोड़ी धार्मिक समागम दौरान आए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मांग पत्र सौंप कर ट्रस्ट के लिए एक एबुलेंस मुहैया कराने की मांग की। मुख्यमंत्री के नाम अपने मांग पत्र में ट्रस्ट ने लिखा कि गत 2018 से लेकर 2025 तक कस्बा रोड़ी जिला सिरसा में जरुरत पड़ने पर ट्रस्ट द्वारा क्षेत्र में एक ऐबुलेंस सेवा शुरू की गई थी जोकि लगातार सेवाएं प्रदान की जा रही है । आपातकालीन स्थिति में हर समय तत्पर इस एम्बुलेंस गाड़ी से सड़क हादसे में घायलों को उपचार के लिए तथा क्षेत्र में बहती नहरों आदि में पानी में बह कर आने वाली लावारिस डेड बॉडीज (लाशें) सिरसा नागरिक अस्पताल पहुंचाने के लिए ऐबुलेंस सेवा प्रदान की जाती है। इसके अलावा जरूरत मंद मरीजों को उपचार के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर अस्पतालों में ले जाया जाता है। लेकिन मौजूदा समय में ऐबुलेंस की कंडीशन भी डाउन हो चुकी है अतः आपातकालीन स्थिति दौरान ट्रस्ट की और से निरंतर सेवाएं प्रदान करने के लिए एक ऐबुलेंस की आवश्यकता है । अतः मुख्यमंत्री महोदय ट्रस्ट को एक ऐबुलेंस मुहैया कराई जाए ताकि क्षेत्र में एबुलेंस सेवाएं निरंतर जारी रखकर जरुरतमंदों को सेवा उपलब्ध कराई जा सके।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button