सिरसा पुलिस ने नकली UNO MINDA प्रोडक्ट की भारी खेप पकड़ी, दुकान मालिक गिरफ्तार II
सिरसा पुलिस ने नकली UNO MINDA प्रोडक्ट की भारी खेप पकड़ी, दुकान मालिक गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस ने नकली UNO MINDA ELECTRIC प्रोडक्ट की बड़ी खेप बरामद कर दुकान संचालक को किया गिरफ्तार, सिरसा पुलिस ने नकली उत्पादों की बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑटो मार्केट सिरसा स्थित SK ट्रेडर्स से UNO MINDA कंपनी के नकली स्विचों की भारी खेप बरामद की है। यह कार्रवाई कॉपीराइट एवं ट्रेडमार्क कानून के तहत दर्ज शिकायत पर की गई। प्रबंधक अफसर थाना शहर सिरसा ने बताया कि शिकायतकर्ता यशपाल सपरा, मैनेजर ब्रांड प्रोटेक्शन, Nucleion Risk Consulting Pvt. Ltd. गुरुग्राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें UNO MINDA कंपनी की ओर से नकली उत्पादों की जांच हेतु अधिकृत किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम पुलिस के साथ मिलकर SK ट्रेडर्स की जांच के लिए पहुंची। दौरान जांच उप निरीक्षक चरणजीत सिंह ने दुकान मालिक सुरेश कुमार पुत्र सुरैणाराम निवासी खैरपुर, सिरसा से कुल 27 पेटियों में 2740 पीस नकली ON/OFF स्विच बरामद किए गए। इन स्विचों पर बाहर की पैकिंग पर “SARVI” लिखा हुआ था, जबकि अंदर स्विच पर नकली तरीके से UNO MINDA का ट्रेडमार्क लगाया गया था। प्रारम्भिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि सभी बरामद स्विच डुप्लीकेट (नकली) हैं। बरामद नकली प्रोडक्ट को पुलिस ने कब्जे में लिया गया! इस संबंध में आरोपी दुकान मालिक सुरेश कुमार के खिलाफ धारा 63 कॉपीराइट एक्ट 1957 व धारा 103/104 ट्रेडमार्क एक्ट 1999 के तहत अभियोग संख्या 441 दिनांक 28.08.2025 थाना शहर सिरसा में मामला दर्ज कर साक्ष्य आने पर उसे मौके से गिरफ्तार किया गया। बाद में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।। #newstodayhry @newstodayhry



