Haryana
Trending

शाहबाद बस अड्डे के पास से नशीला पदार्थ रखने के एक आरोपी को किया गिरफ्तार I I

शाहबाद बस अड्डे के पास से नशीला पदार्थ रखने के एक आरोपी को किया गिरफ्तार I I

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- ANC की टीम ने शाहबाद बस अड्डे के पास से नशीला पदार्थ रखने के एक आरोपी को किया गिरफ्तार,3 किलो 206 ग्राम अफीम की बरामद कुरुक्षेत्र एंटी नारकोटिक सैल के प्रभारी सुरेन्द्र पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शाहबाद बस अड्डे पर पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी। टीम को शाहबाद बस अड्डे पर एक लड़का घुमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने लडके को काबू करके उसका नामपता पूछने पर उसने अपना नाम अरविन्द आर्य वासी अंजनी जिला बरेली यूपी बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 3 किलो 206 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button