Haryana
Trending

ओढ़ा थाना पुलिस की अनोखी पहल: खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं को नशे से दूरी का संदेश II

ओढ़ा थाना पुलिस की अनोखी पहल: खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं को नशे से दूरी का संदेश II

ओढ़ा-(अशोक गर्ग):- पुलिस द्वारा जहां नशा तस्करों की धरपकड़ कर रही है वहीं नशा पीड़ितों का इलाज करवाकर समाज की मुख्यधारा में जोड़ रही है। पुलिस नशा मुक्त समाज अभियान पूरे जोर शोर से चलाया जा रहा है। इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रबंधक थाना ओढ़ा सब इंस्पेक्टर आनन्द कुमार बेनीवाल ने गांव नुहियांवाली में क्रिकेट और वॉलीबॉल की प्रतियोगिता करवाकर युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ व आत्मविश्वास से परिपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों व खेलों के महत्व के बारे में अवगत करवाते हुए कहा कि शराब, अफीम, गांजा आदि नशीली दवाओं का सेवन हमारे जीवन के लिए बहुत हानिकारक है। नशे के दुष्प्रभाव का सीधा असर हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। नशीली दवाओं का अधिक सेवन करने से शरीर के विभिन्न अंग और अंगों के साथ-साथ दिमाग पर भी बुरा असर पड़ता है। नशा एक समस्या है जो समाज में व्याप्त हो रही है और इसके दुष्प्रभाव व्यक्ति, परिवार और समाज को प्रभावित करते हैं। नशीली दवाओं का सेवन स्वास्थ्य, व्यक्तित्व, शिक्षा, सम्बंध और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। नशा एक समस्या है जिसका समाधान हेतु शिक्षा, उच्चतम स्तर की जागरूकता और सभी समुदाय की सहयोग की जरूरत होती है। नशे के दुष्प्रभाव से बचने के लिए हमें अपनी जिम्मेदारियों को समझना और स्वस्थ जीवन शैली अपनाना चाहिए। नशे के दुष्प्रभाव को रोकने के लिए समाज को सहयोग करना चाहिए और नशीली दवाओं के विरुद्ध जागरूकता फैलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर उनके क्षेत्र में कोई नशा तस्करी या नशा बेचने सम्बंध में कार्य करता है तो वे नशा से संबंधित शिकायतों के लिए राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन नम्बर 1933 पर कॉल करें।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button