नेजिया के नंबरदार बनवारी लाल बुडानिया बने ‘सड़ नाना’ ll
नेजिया के नंबरदार बनवारी लाल बुडानिया बने 'सड़ नाना' ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) जिले के गांव नेजियाखेड़ा के नंबरदार चौधरी बनवारीलाल बुड़ानिया सड़नाना बन गए हैं । उनकी पड़पोती दीपाली बुडानिया झोरड़ ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है। परिवार और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है और सबसे ज्यादा खुश सड़नाना बने बनवारी लाल है। उनका कहना है कि मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं, जिसे अपनी अगली पांच पीढ़ी और पिछली चार पीढ़ियों को देखने का सौभाग्य मिला है। 90 वर्षीय बनवारी लाल के दोनों बेटे पड़नाना बन गए हैं और उनके तीनों पड़पोते नाना बन गए हैं। पड़नाना बने प्रभु राम बुडानिया और राधेश्याम बुडानिया ने बताया कि 21 साल बाद उनके परिवार में किलकारियां गूंजी है और उनकी पोती ने शादी के पांच साल बाद बिटिया को जन्म दिया है। नाना बने सतबीर बुड़ानिया, जयवीर बुडानिया और नीरज बुडानिया का मानना है कि ये सौभाग्य विरले लोगों को ही मिलता है। लगभग डेढ़ साल पहले उनकी दादी शांति देवी दुनिया से चली गई वो आज होती तो वो भी सड़नानी कहलाती। इस अवसर पर बनवारी लाल की पड़पोती और नवजात बेटी की मां दीपाली बुड़ानिया और उनके पति सोहन लाल झोरड़ ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बेटी के आने की खुशी तब और ज्यादा बढ़ गई, जब परदादा के चेहरे की खुशी देखी । सड़नाना बन ना आज के दौर में किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। चौधरी बनवारी लाल के परिवार में दो बेटे, दो पुत्रवधू, तीन पोते, तीन पौत्रवधू, एक बेटी, दो पड़पोते और तीन परपोतियां हैं। @newstodayhry #newstodayhry



