Haryana
Trending

नशा मुक्त समाज के लिए पुलिस का अभियान, गांव जलालआना में जनसभा आयोजित II

नशा मुक्त समाज के लिए पुलिस का अभियान, गांव जलालआना में जनसभा आयोजित II

ओढ़ा-(अशोक गर्ग):- पुलिस का नशा मुक्त समाज अभियान नशा तस्करों को जेल भेजने तक ही सीमित नहीं बल्कि नशे से ग्रसित हो चुके लोगों को इस दलदल से निकालकर समाज की मुख्यधारा में शामिल करने व युवा पीढ़ी को नशे के दुष्परिणामों से अवगत करवाकर जागरूकता संदेश को प्रसारित करने जैसे उद्देश्यों को अग्रसर करना है। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान में आमजन का सहयोग अति आवश्यक है, इसलिए इस अभियान में प्रत्येक नागरिक को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। तभी हम नशा मुक्त समाज की स्थापना कर सकते हैं। इसी उद्देश्य के साथ प्रबंधक थाना ओढ़ा सब इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने गांव जलालआना में पंच, सरपंच, युवाओं व गांव के गणमान्य व्यक्तियों को जागरूक करने हेतू जनसभा का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस नशे जैसे जहर की खरीद फरोख्त करने वालों पर लगातार कमरतोड़ कार्रवाई कर रही है। साथ ही जीवन रक्षक दवाओं की आड़ में मेडिकल नशे की कालाबाजारी करने वालों पर भी ताबड़तोड़ एक्शन लिया जा रहा है, जिसके तहत ड्रग विभाग के सहयोग से ऐसे मामलों में संलिप्त मेडिकल सील करते हुए संचालकों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी में संलिप्त लोगों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है और उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जब समाज का प्रत्येक नागरिक नशे के खिलाफ इस अभियान में पूरे समर्पण भाव से शामिल होगा तभी हम इस अभियान में पूरी तरह से कामयाब होंगे। प्रत्येक नागरिक को यह प्रण लेना होगा, कि न तो वह स्वयं नशा करेगा और न ही अपने आस पास के लोगों को नशा करने देगा। उन्होंने कहा कि नशे की चपेट में आकर युवा लगातार अपराध की ओर अग्रसर हो रहे हैं। बुरी संगत में पड़कर युवा इस दलदल में फंस जाते हैं जैसे तन, मन और धन के साथ साथ पारिवारिक सुख शांति की भी हानि होती है। नशे की लत में युवा चोरी डकैती, लूट जैसे घटनाओं में शामिल होकर अपना जीवन बर्बाद कर देते हैं। इसके लिए आवश्यक है कि युवा पीढ़ी का उचित मार्गदर्शन किया जाए और उन्हें उनके लक्ष्यों को हासिल करने में उन्हें प्रोत्साहित किया जाए। युवा पीढ़ी को नशे के प्रकोप से बचाने के लिए पुलिस की टीमें लगातार खेल मैदानों में पहुंचकर युवाओं को खेलकूद की गतिविधियों में शामिल करने में पूरे जोर शोर से लगी हुई है। स्वयं पुलिस अधीक्षक द्वारा स्कूलों में जागरूकता सेमिनार व खेल कार्यक्रमों का आयोजन कर इस नशा विरोधी जोत को प्रज्वलित किया जा रहा है। उन्होने कहा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से प्रभावित होकर काफी युवा नशा छोड़ने के लिए आगे आ रहे हैं । स्थानीय प्रशासन के सहयोग से नशे से पीड़ित व्यक्तियों को उचित परामर्श व उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है । नशा पीड़ितों के उपचार अवधि के दौरान आने वाले सुधारों व समस्याओं की जानकारी के लिए नियुक्त कर्मचारियों द्वारा उनका फीडबैक लिया जा रहा है, उनके परिवारों से भी अनुरोध किया जा रहा है कि वे उनका पूरा ख्याल रखें व किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें सूचित करें।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button