मोटापे से जंग: डॉ. गुरजीत सिंह ने किया ‘मोटापा-मुक्त अभियान’ का शुभारंभ II
मोटापे से जंग: डॉ. गुरजीत सिंह ने किया ‘मोटापा-मुक्त अभियान’ का शुभारंभ II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- मोटापा एक ऐसी स्थिति हैं जिसमें शरीर में अत्यधिक वसा जमा हो जाता हैं, जिससे शरीर का वजन बढ़ जाता हैं तथा यह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या हैं जिससे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, श्वास लेने में कठिनाई, हदय रोग, घुटने एवं कर्म दर्द जैसी बीमारियों को बढ़ावा देती हैं। यह शब्द हरमन हाॅस्पिटल के संचालक डाॅ. गुरजीत सिंह ने स्थानीय बरनाला रोड पर लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के द्वारा आयोजित मोटापा मुक्त अभियान के तहत मरीजों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा देश में आने वाले समय में हर दूसरा आदमी मोटापा से पीड़ित होगा इसलिए हमें अपना वजन नहीं बढ़ने देना हैं ताकि हम स्वस्थ रह सके और लंबी आयु तक जीवित रहे। डाॅ. गुरजीत सिंह ने कहा हमें अधिक खाने की आदत छोड़नी होगी, शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देना होगा, दवाओं का सेवन कम से कम करना होगा, मीठा, तली हुई चीजे और बंद पैकेट का खाना बंद करना होगा तभी हम मोटापे से बच सकते हैं। उन्होंने कहा आहार में परिवर्तन करके, नियमित व्यायाम करके, गर्म पानी, नींबू, अदरक और शहद का रस, पर्याप्त पानी पीने से तनाव कम करने से हम मोटापे पर नियंत्रण कर सकते हैं। उन्होंने कहा गाजर का रस, पुदीने का रस, दालचीनी का पाउडर, हल्दी का पाउडर, अलसी के बीज, ग्रीन टी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता हैं और हम मोटापे से छुटकारा पा सकते हैं। उन्होंने कहा आज लेजर थेरेपी द्वारा वजन को बिना शारीरिक नुकसान के तथा साधारण आहार प्लेन द्वारा तीन महीने में 15 से 20 किलोग्राम वजन को कम कर सकते हैं।
इस अवसर पर डाॅ. हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि:-
सुबह की धूप में बैठने से विटामिन डी मिलता हैं जो मोटापे को कम करने में मदद करता हैं तथा प्राणायाम व ध्यान करने से शरीर को ऑक्सीजन मिलती हैं जो मोटापे को कम करती हैं। इससे पूर्व लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने डाॅ. गुरजीत सिंह, डाॅ. हरमनप्रीत सिंह, डाॅ. परवीन कौर, डाॅ. खुशदीप कौर का स्वागत करते हुए कहा कि पपीता, अंगूर का रस, नारियल पानी, गुड, अजवाइन, दालचीनी और शहद, संतरे का रस पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता हैं और मोटापा कम होता हैं। उन्होंने कहा इसके साथ-साथ मेथी के बीज, जीरा, धनिया, पुदीना, तुलसी, गाजर और चुकंदर खाने से भी मोटापे से मुक्ति मिलती हैं। इस अवसर पर स्वामी रमेश साहुवाला ने डाॅ. गुरजीत सिंह को मेडल पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।। #newstodayhry @newstodayhry



