सेवा और समर्पण का अनुपम संगम : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर निशक्तजन कल्याण केंद्र में उमड़ा प्रेम, बच्चों के बीच मनाया उत्सव।।
सेवा और समर्पण का अनुपम संगम : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर निशक्तजन कल्याण केंद्र में उमड़ा प्रेम, बच्चों के बीच मनाया उत्सव।।

करनाल – ( सुभाष चंद ): -महापौर रेणु बाला गुप्ता ने बच्चों को अपने हाथों से परोसा भोजन, नन्हें चेहरों की मुस्कान देख भावुक हुए अतिथिअंत्योदय के प्रणेता मनोहर लाल के विजन को समर्पित रहा भंडारा, मिलकर लिया मानवता की सेवा का संकल्प करनाल सुभाष चंद नर सेवा ही नारायण सेवा के संकल्प को चरितार्थ करते हुए मंगलवार को देश के केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल का जन्मदिन करनाल में अत्यंत सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर माता प्रकाश कौर श्रवण एवं वाणी निशक्तजन कल्याण केंद्र में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के प्रमुख राजनैतिक और सामाजिक नेतृत्व ने शिरकत कर बच्चों के बीच खुशियां बांटीं।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित महापौर रेणु बाला गुप्ता ने बच्चों को अपने हाथों से भोजन वितरित किया और उनके साथ समय बिताकर आशीर्वाद दिया। महापौर ने कहा कि इन विशेष बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखना किसी भी उत्सव से बढक़र है। उन्होंने भावुक स्वर में कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का जीवन सदैव सेवा, समर्पण और जनकल्याण के लिए प्रेरित करता रहा है, और ऐसे पुण्य कार्य करना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है।इस सेवा कार्य में हरियाणा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर, जिला प्रभारी भारत भूषण जुयाल और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविंद्र राणा एडवोकेट ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। नेताओं ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति (अंत्योदय) के उत्थान की बात कही है। श्रवण एवं वाणी निशक्तजन कल्याण समिति की चेयरपर्सन मेघा भंडारी ने संस्थान की ओर से सभी का स्वागत किया और इस पहल की सराहना की।
इनकी रही उपस्थितिइस अवसर पर अशोक भंडारी, पार्षद संकल्प भंडारी, रमेश मिढ़ा सहित अन्य गणमान्य जन और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा और सहयोग के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक खुशियां और सहारा पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आयोजन के अंत में सभी ने निष्काम कर्मयोगी मनोहर लाल जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामना की।। #Newstodayhry @Newstodayhry
