दूसरे की जगह दे रहा था हरियाणा सिविल सर्विसेज की परीक्षा, थाना सेक्टर 8 में मामला दर्ज, दोनों काबू।।
दूसरे की जगह दे रहा था हरियाणा सिविल सर्विसेज की परीक्षा, थाना सेक्टर 8 में मामला दर्ज, दोनों काबू।।

फरीदाबाद – ( शिवम शर्मा) : – बता दें कि 26 अप्रैल को हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा एचसीएस(Ex. Br.) एवं अन्य संबद्ध सेवाएं (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 का आयोजन कराया गया था। जिला फरीदाबाद में 80 परीक्षा केंद्रों (कॉलेज/स्कूल) पर दो सत्रों में यह परीक्षा आयोजित की गई थी। इस दौरान सेक्टर 7 सी स्थिति परीक्षा केंद्र नंबर 082 असल अभ्यार्थी की जगह पेपर देते हुए एक व्यक्ति को काबू किया गया, जिनके विरुद्ध थाना सेक्टर 8 फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस प्रवक्ता अनुसार के.एल. मेहता दयानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 7C फरीदाबाद में परीक्षा के दौरान असल आवेदक विशाल कुमार गैर हाजिर मिला तथा उसकी जगह पर मानव पुत्र आनंद वासी गांव करौथा जिला रोहतक ने पेपर दिया।उन्होंने आगे बताया कि इस घटनाक्रम के संबंध में सेंटर सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर 7 की टीम ने मानव पुत्र आनंद वासी गांव करौथा जिला रोहतक (फर्जी कैंडिडेट) व विशाल कुमार वासी मदीना रोहतक (असल कैंडिडेट) को काबू कर लिया है। जिसको सोमवार को माननीय अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जायेगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




