Haryana

हजारों रुपए की 7 ग्राम 63 मिलीग्राम हेरोइन सहित,बाइक सवार दो युवक काबू ।।

हजारों रुपए की 7 ग्राम 63 मिलीग्राम हेरोइन सहित,बाइक सवार दो युवक काबू ।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांव दड़बा कलां क्षेत्र से बाइक दो युवकों को हजारों रुपए की 7 ग्राम 63 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान अर्जुन पुत्र सेठी राम व शेर सिंह पुत्र शिशपाल निवासियान गांव दड़बा कलां जिला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान चाड़ीवाल से होते हुए गांव दड़बा कलां की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब नहर पुल गांव दड़बा कलां के नजदीकी पंहुची तो नहर पुल पर दो युवक बैठे दिखाई दिए । उक्त युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर बाइक पर सवार होकर वहां से भागने की कोशिश की तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त बाइक सवार दोनों युवकों को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उनके कब्जा से 7 ग्राम 63 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना नाथूसरी चौपटा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस को सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button