Haryana
Trending

महापौर रेणु बाला गुप्ता ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी शुभकामनाएं।।

महापौर रेणु बाला गुप्ता ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी शुभकामनाएं।।

करनाल- (सुभाष चंद ):-महापौर रेणु बाला गुप्ता ने महिला टी-20 वल्र्ड कप 2026 के लिए घोषित भारतीय टीम को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए इसे देश में बढ़ती महिला शक्ति का सशक्त उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में घोषित इस टीम में युवा प्रतिभा नंदनी शर्मा को पहली बार शामिल किया गया है, जिसे लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है। निश्चित रूप से भारतीय महिलाएं वैश्विक स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगी।
महापौर ने कहा कि यह केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि देश की महिलाओं के आत्मविश्वास, संघर्ष और उपलब्धियों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढक़र देश का नाम रोशन कर रही हैं और यह सिलसिला बदलते भारत की सशक्त तस्वीर प्रस्तुत करता है। अपने वक्तव्य में महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि महिला सशक्तिकरण आज राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार लगातार ऐसी योजनाओं को लागू कर रही हैं, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बना रही हैं। खेलों में बढ़ती भागीदारी इसका स्पष्ट उदाहरण है।उन्होंने कहा कि नंदनी शर्मा जैसी नई प्रतिभाओं को अवसर मिलना इस बात का प्रमाण है कि देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो केवल सही मार्गदर्शन और अवसर की, जो अब सरकारों के सार्थक प्रयासों से संभव हो रहा है। महापौर ने भारतीय महिला टीम को वल्र्ड कप के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरे देश की तरह करनालवासी भी टीम के साथ हैं और उनकी जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि यह टीम अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत का नाम विश्व पटल पर और ऊंचा करेगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button