गांजा बेचने के मामले में एक महिला सहित 3 गिरफ्तार, 1.261 किलोग्राम गांजा बरामद।।
गांजा बेचने के मामले में एक महिला सहित 3 गिरफ्तार, 1.261 किलोग्राम गांजा बरामद।।

फरीदाबाद -(पूजा शर्मा) :- फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 4 मई को फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम द्वारा गांजा बेचने के अलग-अलग मामलों में 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जा से 1.261 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया है।पुलिस प्रवक्ता अनुसार अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाही करते हुए राजीव कॉलोनी, फरीदाबाद वासी एक महिला को 541 ग्राम गांजा सहित सेक्टर-55 एरिया से गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-85 ने राहुल उर्फ मच्छी वासी गांव बसंत जिला छपरा बिहार हाल गांव सारन फरीदाबाद को 400 ग्राम गांजा सहित सारन चौक के पास से तथा सूरज कुमार वासी गांव पचरुखी जिला भागलपुर बिहार हाल राजीव कॉलोनी फरीदाबाद को 320 ग्राम गांजा सहित आशियाना फ्लैट, सेक्टर-56 एरिया से गिरफ्तार किया है।जिनके विरुद्ध संबंधित थानों मे एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा के अंतर्गत मामले दर्ज किये गये हैं।। #Newstodayhry @Newstodayhry