पंचकूला: वार्ड नंबर 10 में आधिराज चौटाला ने संभाली कमान, इनेलो प्रत्याशी अंकुश निषाद के लिए मांगा समर्थन।।
पंचकूला: वार्ड नंबर 10 में आधिराज चौटाला ने संभाली कमान, इनेलो प्रत्याशी अंकुश निषाद के लिए मांगा समर्थन।।

पंचकूला – (साहिल गर्ग):-नगर निगम चुनाव 2026 की चुनावी सरगर्मी के बीच वार्ड नंबर 10 में आज राजनीतिक पारा चढ़ा रहा। डबवाली से इनेलो विधायक श्री आदित्य देवीलाल के पुत्र आधिराज चौटाला ने आज विशेष रूप से पंचकूला पहुँचकर इनेलो के पार्षद प्रत्याशी अंकुश निषाद के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। आदिराज ने वार्ड के अभयपुर और आशियाना क्षेत्रों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर लोगों से चश्मे के निशान पर वोट देने की अपील की।युवा जोश पर इनेलो का दांवजनसंपर्क के दौरान आधिराज चौटाला ने कहा कि इनेलो ने हमेशा युवाओं और जमीनी कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान दिया है। उन्होंने दावा किया कि अंकुश निषाद जैसा शिक्षित और संघर्षशील युवा ही वार्ड की समस्याओं को नगर निगम में मजबूती से उठा सकता है। आधिराज ने लोगों से वादा किया कि चुनाव जीतने के बाद वार्ड 10 में विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।आशियाना क्षेत्र में मिला भारी समर्थन प्रचार के दौरान आधिराज चौटाला और अंकुश निषाद का स्थानीय निवासियों ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। विशेषकर आशियाना क्षेत्र में बुजुर्गों और महिलाओं ने अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर प्रत्याशी अंकुश निषाद ने कहा, “जनता का प्यार ही मेरी असली ताकत है और मैं वार्ड के हर नागरिक की उम्मीदों पर खरा उतरूँगा।”चुनौतीपूर्ण रहेगा मुकाबलावार्ड नंबर 10 में मतदाताओं की संख्या करीब 10,500 है। इनेलो द्वारा युवा चेहरे को उतारने से यहाँ मुकाबला रोचक हो गया है। प्रशासन ने भी 10 मई को होने वाले मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। प्रचार अभियान के दौरान पार्टी के कई स्थानीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।। #Newstodayhry @Newstodayhry
