Haryana
Trending

गंदगी के ढ़ेर पर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र को नई धर्मशाला में किया शिफ्ट।।

गंदगी के ढ़ेर पर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र को नई धर्मशाला में किया शिफ्ट।।

ओढ़ा – (अशोक गर्ग) :- गांव घुकांवाली में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र कोड 610 में कुड़ा कर्कट के ढेर लगे होने के कारण नन्हें बच्चों के बिमार होने का खतरा बना हुआ है। इसकी खबर गत दिवस इस लोकप्रिय समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित हुई। जिसको पढ़कर गांववासियों में आक्रोश पैदा हो गया और इसकी शिकायत चेयरपर्सन चंडीगढ़ तक पहुंच गई और विभाग व ग्राम पंचायत को आंगनवाड़ी शिफ्ट करने के लिए कहा गया। जिसपर तत्काल कारवाई करते हुए महिला सरपंच स्वर्णजीत कौर ने उसके नजदीक ही स्तिथ एक धर्मशाला की सफाई करवाकर आज सोमवार को आंगनवाड़ी का सामान नई धर्मशाला में रखवा दिया और बिजली व पानी की व्यवस्था भी करवा दी। ग्राम पंचायत द्वारा की गई कार्रवाई को देखकर नन्हें बच्चें व उनके अभिभावक बड़े खुश दिखाई दिये और उन्होंने ग्राम पंचायत का धन्यवाद किया। आंगनवाड़ी वर्कर वीरपाल कौर ने समाचार पत्र का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अगर यह खबर प्रकाशित न होती तो आंगनवाड़ी के शिफ्ट होने की कोई संभावना ही नहीं थी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button