Haryana
Trending

जगमालवाली स्कूल की 30 छात्राओं ने दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया ।।

जगमालवाली स्कूल की 30 छात्राओं ने दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया ।।

ओढ़ा – (गुरनैब दंदीवाल) :- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगमालवाली की ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा की 30 छात्राओं का एक दल दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के बाद गत रात्रि सकुशल वापस लौट आया। विद्यालय के प्राचार्य रामस्वरूप ने 9 मई को हरी झंडी दिखाकर बच्चों को रवाना किया। उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर विद्यार्थी सचखंड श्री हरमंदिर साहिब व बाघा बॉर्डर देखकर आएंगे इससे बच्चों में धार्मिक आस्था बढ़ेगी और बाघा बॉर्डर देखकर बच्चों में देश के सैनिकों के प्रति सम्मान पैदा होगा। पहले दिन बच्चों ने श्री तरनतारन साहिब व श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन किए और शाम के समय बाघा बॉर्डर जाकर परेड करते हुए सीमा सुरक्षा बल के जवानों को देखा। वहां पर चल रहे देशभक्ति गीतों ने बच्चों में देश के प्रति मर मिटने के जज्बे को पैदा किया। दूसरे दिन बच्चों ने जलियांवाला बाग का भ्रमण किया और जानकारी प्राप्त की कि किस प्रकार से अंग्रेज अधिकारी जनरल डायर द्वारा 13 अप्रैल 1919 को बैसाखी वाले दिन निहत्थे मासूम लोगों पर गोलियां चलाकर उन्हें शहीद कर दिया गया। इसके बाद आते समय बच्चों ने गुरुद्वारा छरहटा साहिब, गुरुद्वारा सन साहिब व गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा साहिब जी के दर्शन किए। इस दल में बच्चों के साथ संस्कृत प्रवक्ता रजनी रानी, पंजाबी प्रवक्ता जसविंदर कौर, राजनीति विज्ञान प्रवक्ता हरपाल सिंह आदि शामिल थे। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button