Haryana
Trending

सोने की बालियां व नगदी चोरी की वारदात सुलझी दो आरोपी गिरफ्तार बालियां बरामद ।।

सोने की बालियां व नगदी चोरी की वारदात सुलझी दो आरोपी गिरफ्तार बालियां बरामद ।।

सिरसा -(अक्षित कम्बोज):-पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस ने गांव दङबी मे स्थित एक घर में हुई सोन की बालियां एवं नगदी चोरी की वारदात को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एबीवीटी स्टाफ प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुरमेश सिंह ने बताया कि गांव दङबी निवासी गिरधारी लाला पुत्र जशराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 04 अप्रैल 2026 को रात्रि को घर के कमरे में रखे संदूक का ताला तोङकर संदूक से सोने के बालियां व 70 हजार रुपए नगदी चोरी कर मौका से फरार हो गए । पीङित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर थाना डिंग मे अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच एबीवीटी स्टाफ को सौंपी गई थी । जांच के दौरान पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप उर्फ कालू पुत्र इंद्राज सिंह निवासी फरमाई खुर्द व अमरपाल पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव दड़बी जिला सिरसा को बरनाला रोड़ सिरसा से गिरफ्तार कर लिए है । उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर उनकी निशानदेही पर चोरीशुदा सोने की बालियां बरामद कर ली है,पूछताछ जारी है और पूछताछ के दौरान आरोपी से चोरी की गई राशि भी बरामद की जाएगी । गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button