हरियाणा के डबवाली में नगर परिषद कर्मचारी संघ की जारी हड़ताल के बीच सफाई कर्मचारियों को राजनीतिक और सामाजिक संगठनों का भारी समर्थन मिल रहा है।।
हरियाणा के डबवाली में नगर परिषद कर्मचारी संघ की जारी हड़ताल के बीच सफाई कर्मचारियों को राजनीतिक और सामाजिक संगठनों का भारी समर्थन मिल रहा है।।

डबवाली – (पंकज गोदारा ): – हरियाणा के डबवाली में नगर परिषद कर्मचारी संघ की जारी हड़ताल के बीच सफाई कर्मचारियों को राजनीतिक और सामाजिक संगठनों का भारी समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुंवर वीर हिटलर चौटाला अपने कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की मांगों को अपना पूरा समर्थन दिया।कर्मचारियों के बीच पहुंचे कांग्रेस नेताधरने पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता कुंवर वीर हिटलर चौटाला ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगें पूरी तरह से जायज हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार को तुरंत प्रभाव से इन जायज मांगों को पूरा करना चाहिए। कर्मचारियों की अनदेखी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने मौके पर मौजूद आंदोलनकारियों की हौसलाअफजाई की और उन्हें कुछ आर्थिक सहायता भी प्रदान की।शहर में सफाई व्यवस्था ठप, सरकार को चेतावनीइस बीच नगरपालिका कर्मचारी संघ की राज्यव्यापी हड़ताल के चलते पूरे डबवाली शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। धरना स्थल पर मौजूद युवा कांग्रेस ब्लॉक डबवाली के अध्यक्ष भारत नाहर व अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सरकार को चेतावनी दी कि यदि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित अन्य जायज मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो इस आंदोलन को प्रदेश स्तर पर और अधिक उग्र किया जाएगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry
