हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू।।
हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू।।

करनाल-(जरनैल सिंह घुमान):– जिला पुलिस थाना सदर करनाल के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी जुण्डला की टीम द्वारा हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है। यह कार्रवाई चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक गौरव कुमार की अध्यक्षता में की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप उर्फ बच्ची पुत्र रामपाल निवासी गांव जुण्डला जिला करनाल के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज ने बताया कि शिकायतकर्ता भगवान दास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह पिछले कुछ वर्षों से अनाज मंडी जुण्डला में चाय की दुकान चलाता है तथा रामकिशन पुत्र मांगे राम निवासी जुण्डला उसके पास कार्य करता था। दिनांक 04 मई 2026 की शाम कार्य समाप्त करने के बाद रामकिशन मंडी स्थित किराए की दुकान पर चला गया था। दिनांक 05 मई 2026 की सुबह जब रामकिशन काम पर नहीं पहुंचा तो शिकायतकर्ता ने चौकीदार को उसे बुलाने भेजा। मौके पर जाकर देखा गया कि रामकिशन दुकान के अंदर खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। शिकायत के आधार पर थाना सदर करनाल में मुकदमा नंबर 304 दिनांक 05/05/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे पिचोलिया रोड,जुण्डला से गिरफ्तार किया गया। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि दिनांक 04/05 मई 2026 की रात वह अनाज मंडी स्थित दुकान पर पहुंचा, जहां रामकिशन खाना खा रहा था। दोनों साथ बैठ गए और इसी दौरान रामकिशन ने अपना पर्स दुकान में रखे लोहे के संदूक में रख दिया। कुछ समय बाद आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर पास में रखी लाठी/डंडे से रामकिशन के सिर पर कई वार किए। गंभीर चोट लगने से उसकी मृत्यु हो गई। वारदात के बाद आरोपी संदूक से पर्स निकालकर मौके से फरार हो गया। मामले में आज आरोपी को माननीय अदालत के सम्मुख पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। दौराने रिमांड आरोपी से गहन पूछताछ कर मामले में अन्य तथ्यों व बरामदगी संबंधी जानकारी हेतु अग्रिम अनुसंधान जारी।। #Newstodayhry @Newstodayhry