करनाल में पहली बार नाइट मैराथन का आयोजन 220 धावकों ने दिखाया फिटनेस का जज्बा।।
करनाल में पहली बार नाइट मैराथन का आयोजन 220 धावकों ने दिखाया फिटनेस का जज्बा।।

करनाल-( सुभाष चंद):– कर्ण स्टेडियम में शनिवार रात पहली बार करनाल स्ट्राइडर्स की ओर से नाइट मैराथन का आयोजन किया गया। इस अनोखे आयोजन में करीब 220 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैराथन का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य फिटनेस और तनाव मुक्त जीवन के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी सत्यवीर ने फ्लैग ऑफ कर किया। इस आयोजन में प्रोएज-360 और विर्क अस्पताल का विशेष सहयोग रहा। मैराथन में प्रतिभागियों ने अपनी क्षमता के अनुसार अलग-अलग दूरी तय कर फिटनेस के प्रति अपना समर्पण दिखाया। भीषण गर्मी के बावजूद धावकों का उत्साह देखने लायक रहा। सुमित मान ने 42.2 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर सभी को प्रेरित किया, जबकि कविता, राहुल, निशांत, गरिमा और पंकज ने 35 से 40 किलोमीटर तक दौड़ लगाकर शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डॉ. बलवीर सिंह विर्क, प्रवेश गाबा, सुरेंद्र चौहान, सुमित मान, सम्राट आनंद, डॉ. दिव्यांशु कालंडा, अंकुश, कर्ण, अमिता गुप्ता, विक्रांत गुप्ता, हरप्रीत कोच, सन्नी और सितेंद्र मेहता सहित कई धावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुमिता सिंह पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी संजय बठला तथा जिला कांग्रेस प्रधान पराग गाबा, सम्राट आनंद भी मौजूद रहे और इन्होंने भी दौड़ में भाग लेकर अपने लक्ष्य को पूरा किया। मैराथन के सफल आयोजन में विकास यादव डॉ. ओपी मिगलानी, वैद्यव्रत, सुशील मेहरा, रविन्द्र और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। समापन समारोह में अतिथियों ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। दौड़ के माध्यम से स्वास्थ्य फिटनेस और तनाव मुक्त जीवन के प्रति जागरूक किया गया।। #newstodayhry @newstodayhry

