Uncategorized
Trending

अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चौकी गोरीवाला पुलिस की कार्रवाई 14 बोतल अवैध शराब सहित आरोपी काबू ।।

गोरीवाला पुलिस की कार्रवाई14 बोतल अवैध शराब सहित आरोपी काबू ।।

डबवाली – (पंकज गोदारा) :- डबवाली 16 मई पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में डबवाली पुलिस अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में लगातार कार्रवाई कर रही है । इसी क्रम में अवैध शराब तस्करों एवं खुर्दा संचालकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एएनसी स्टाफ डबवाली ने कार्रवाई करते हुए अवैध देसी शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 15 मई 2026 को एएनसी स्टाफ डबवाली प्रभारी एएसआई रणजोध सिंह की टीम ने मंडी डबवाली क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देते हुए एक व्यक्ति को काबू कर तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से अवैध शराब मार्का माल्टा की 14 बोतल बरामद की गई । जिसके संबंध में वैध लाइसेंस व परमिट की मांग करने पर उक्त शख्स कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।इस संबंध में आरोपी अमित कुमार के विरुद्ध थाना शहर डबवाली में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button