Haryana
Trending

पशुओं से नित्य हो रही घटनाओं पर चिंता जताई अशोक वर्मा ने II

पशुओं से नित्य हो रही घटनाओं पर चिंता जताई अशोक वर्मा ने II

पशुओं से नित्य हो रही घटनाओं पर चिंता जताई अशोक वर्मा ने कहा, शहर को पशुमुक्त करे जिला प्रशासन:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने शहर में आवारा पशुओं के कारण बढ़ रही दुर्घटनाओं पर खासी चिंता जाहिर की है। शुक्रवार को जारी बयान में जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि इससे अधिक हास्यास्पद स्थिति क्या होगी कि शासन के कागजों में सिरसा जिले को पशुमुक्त घोषित किया हुआ है जबकि हकीकत ये है कि शहर की सडक़ों पर सैकड़ों की संख्या में गाए व नंदी घूम रहे हैं जिसका संज्ञान जिला प्रशासन को लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि नंदियों के आपस में भिडऩे की घटनाओं से नित्य कोई न कोई मानवीय हादसे की घटना घटित हो रही हैं जिसके चलते आमजन में खौफ है। उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा गायों के संरक्षण व संवद्र्धन का दावा करती है, फिर भी गाय व नंदी सैकड़ों की संख्या में सडक़ों पर दुर्घटनाओं का पर्याय बने हुए हैं। जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि वे इस गंभीर मामले में कदम उठाते हुए सडक़ों पर घूम रही गायों व नंदियों को सिरसा जिले की गौशालाओं के सुपुर्द करवाएं ताकि शहर सही मायने में पशुमुक्त हो सकें।। #newstodayhry @newstodayhry 

Related Articles

Back to top button