Uncategorized
Trending

भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय ब्राह्मण मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन।।

भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय ब्राह्मण मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन।।

सिरस -(कश्मीर क़म्बोज):- ब्राह्मण आर्मी ट्रस्ट की ओर से शाह सतनाम चौक के समीप स्थित भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय ब्राह्मण मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह मेंं पूर्व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, सिरसा ब्राह्मण आर्मी ट्रस्ट के संस्थापक पुनीत पंडित, प्रधान अर्जुन पंडित, सचिव हेमंत शर्मा, दयानंद शर्मा आदि उपस्थित रहे। ब्राह्मण दाधीच सभा के अध्यक्ष रघुवीर शर्मा ने कहा कि समारोह का आयोजन समाज को एकजूट करने पर जोर दिया गया है ताकि समाज के लोग तरक्की कर सकें। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित करना और शिक्षा की ओर बढ़ावा देने की बात की गई। समारोह के दौरान 10वीं व 12वीं की परीक्षा में अव्वल रहे बच्चों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों को सम्मानित करने का उद्देश्य कि इनकों देखकर अन्य बच्चे भी पढ़ाई में और अधिक ध्यान केंद्रीत कर सकें। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम भारतीय संस्कृति, ज्ञान, शौर्य और धर्म के प्रतीक हैं। उनका जीवन युवाओं को अन्याय के खिलाफ संघर्ष, अनुशासन और समाज सेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में नैतिक मूल्यों और संस्कारों का पतन हो रहा है, ऐसे में युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहना चाहिए।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button