चौकी सिंहपुरा पुलिस ने चन्द घंटो में सुलझाई मोटरसाइकिल चोरी की गुत्थी चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित आरोपी काबू ।।
चौकी सिंहपुरा पुलिस ने चन्द घंटो में सुलझाई मोटरसाइकिल चोरी की गुत्थी चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित आरोपी काबू ।।


डबवाली -(पंकज गोदारा) :-डबवाली 16 मई पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के कुशल निर्देशन में डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है । जिसके तहत डबवाली पुलिस की टीमों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है । इसी कड़ी में चौकी सिंहपुरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए गांव सिंहपुरा से हुई मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को चंद घंटों में सुलझाते हुए एक आरोपी को चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित काबू करने में सफलता हासिल की है ।इस मामले में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 16.05.2026 को चौकी सिंहपुरा में दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया बीती रात गांव सिंहपुरा ईंट भट्ठा से उसका मोटरसाइकिल मार्का एचएफ डीलक्स किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया । जिसके संबंध में थाना कालांवाली में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई । जिसके संबंध में उनकी टीम ने सीसीटीवी फुटेज, घटना स्थल से जुटाए गए महत्वपूर्ण साक्ष्यों व खुफिया सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र कुछ घंटों में ही वारदात का पर्दाफाश करते हुए आरोपी सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया गया ।आरोपी ने गहन पूछताछ के दौरान मोटरसाइकिल चोरी की दो और वारदातों का खुलासा हुआ । जिसके तहत आरोपी के कब्जे से सिंहपुरा व मंडी कालांवाली क्षेत्र से चोरीशुदा दो और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है । आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा । मामले की जांच जारी है, इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी । इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप चौकी सिंहपुरा पुलिस की गहन जांच व त्वरित कार्रवाई से जहां डबवाली पुलिस की तत्परता व कर्तव्यनिष्ठा प्रदर्शित हुई, वहीं आमजन में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है ।डबवाली पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई अपराधियों के लिए सख्त चेतावनी है । आपराधिक वारदातों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा । उन्हें कानून के शिकंजे में लाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी । #newstodayhry @newstodayhry
