डायमंड स्कूल के छात्रो का 10वीं में शानदार प्रदर्शन।।
डायमंड स्कूल के छात्रो का 10वीं में शानदार प्रदर्शन।।

18 मई सवेरा न्यूज अमन बाँसल क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में शामिल डायमंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल रानियां ने सीबीएसई 10वीं परीक्षा परिणाम में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने मेहनतए अनुशासन और लगन के दम पर बेहतरीन परिणाम हासिल कर स्कूल के साथ.साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही स्कूल परिसर में खुशी का माहौल बन गया। विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने एक.दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। विद्यालय प्रबंधन डा अमित मेहता ने बताया कि इस वर्ष 10वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 45 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था जिनमें से 27 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान हासिल किया। वहीं विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत.प्रतिशत रहा। खास बात यह रही कि 6 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के होनहार छात्र गुरजसन ने 500 में से 469 अंक प्राप्त कर 94 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। वहीं अर्शदीप ने 467 अंक लेकर 93 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा गुरसीरत ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 457 अंक हासिल किए और 91 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि विद्यार्थियों की इस सफलता के पीछे शिक्षकों की मेहनत, नियमित मार्गदर्शन और विद्यार्थियों का अनुशासन प्रमुख कारण रहा है। स्कूल में शुरू से ही पढ़ाई के साथ.साथ विद्यार्थियों की व्यक्तिगत तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जाता है। जिसका परिणाम इस शानदार उपलब्धि के रूप में सामने आया है। प्रधानाचार्य विनोद जागडा ने सभी सफ ल विद्यार्थियों उनके अभिभावकों और शिक्षक वर्ग को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि 45 में से 27 विद्यार्थियों का मेरिट में आना विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को दर्शाता है। आने वाले समय में भी विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। परिणाम घोषित होने के बाद स्कूल परिसर में विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस दौरान अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों का आभार जताया। फ ोटो 18 मई रानियां 1,डायमंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के टॉप छात्र। नन्हे बच्चों ने जाना पुलिस का कामकाजकंट्रोल रूम और पुलिस वाहन देख बढ़ा उत्साह रानियां18 मई सवेरा न्यूज अमन बाँसल दा गुरुकुल स्कूल के एसकेजी कक्षा के नन्हे विद्यार्थियों ने सोमवार को स्थानीय पुलिस स्टेशन का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। इस दौरान बच्चों ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को करीब से देखा और सुरक्षा अनुशासन व यातायात नियमों की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। पुलिस स्टेशन पहुंचने पर अधिकारियों ने बच्चों का स्वागत किया और उन्हें थाना परिसर के विभिन्न विभागों का दौरा करवाया। बच्चों को कंट्रोल रूम पुलिस वाहन तथा अन्य व्यवस्थाओं के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी गई। नन्हे विद्यार्थियों ने उत्सुकता के साथ पुलिस अधिकारियों से सवाल पूछे और उनके कार्यों को समझने का प्रयास किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी गुरनमिंद्र सिंह मान ने बच्चों को पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य समाज में शांतिए सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। साथ ही बच्चों को अच्छे नागरिक बनने,नियमों का पालन करने और दूसरों की मदद करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियां बच्चों के आत्मविश्वास और सामाजिक समझ को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को किताबों के साथ.साथ व्यवहारिक ज्ञान देना भी जरूरी हैए ताकि वे समाज और विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली को बेहतर तरीके से समझ सकें। विद्यालय की डायरेक्टर सिमरन जोसन व प्रिंसिपल सुखराज जोसन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के भ्रमण बेहद उपयोगी हैं। इससे बच्चों में जागरूकता बढ़ती है और वे नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित होते हैं। भ्रमण के अंत में विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों का धन्यवाद किया और इस ज्ञानवर्धक अनुभव का आनंद लिया। फ ोटो 18 मई रानियां 2 दा गुरुकुल स्कूल रानियां थाना का भ्रमण करते हुए नन्हे मुन्ने बच्चे।। #newstodayhry @newstodayhry
