फरीदाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।।
फरीदाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।।

फरीदाबाद-(पूजा शर्मा):- पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना सराय ख्वाजा इलाके में युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी इंद्र त्यागी उर्फ पंडित को क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।फरीदाबाद पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा-निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने 17 और 18 मई की रात थाना भूपानी क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद आरोपी इंद्र त्यागी उर्फ पंडित को गिरफ्तार किया। आरोपी दिल्ली के मोल्डबंद इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। एसीपी क्राइम वरुण कुमार दहिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी मोटरसाइकिल पर गणेश कॉलोनी की तरफ आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मास्टर रोड पर साईं कॉलोनी के पास नाकाबंदी की।नाकाबंदी के दौरान जब पुलिस ने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो उसने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। बताया गया कि दो गोलियां पुलिस वाहन पर लगीं जबकि एक फायर ASI प्रदीप पर किया गया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी इंद्र त्यागी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया।पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, तीन खाली खोल और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ थाना भूपानी में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में रेड लायन ओयो होटल के सामने सचिन नामक युवक की चाकू मारकर हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। इसके अलावा थाना सेक्टर-31 में दर्ज हत्या के प्रयास और मारपीट के मामले में भी फरार था।। #newstodayhry @newstodayhry
