महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा की दिशा में डबवाली पुलिस का सराहनीय कदम ।।
महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा की दिशा में डबवाली पुलिस का सराहनीय कदम ।।


डबवाली – (पंकज गोदारा) :- पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान दुर्गा शक्ति टीम डबवाली ने विद्यार्थियों को सरल एवं प्रभावी ढंग से “गुड टच और बैड टच” के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को समझाया कि कोई भी व्यक्ति यदि उन्हें असहज महसूस कराता है या अनुचित व्यवहार करता है, तो वे बिना डर के तुरंत अपने माता-पिता, अध्यापकों या नजदीकी पुलिस से संपर्क करें । उन्होंने बताया कि डबवाली पुलिस महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।इस दौरान बच्चों को आपातकालीन परिस्थितियों में उपयोगी हेल्पलाइन नंबर जैसे 112 (आपातकालीन सेवा), 1091 (महिला हेल्पलाइन) एवं 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) की जानकारी देते हुए उनके महत्व को विस्तार से समझाया गया । इसके साथ ही विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग, साइबर अपराधों से बचाव, अजनबियों से सतर्क रहने तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने के लिए भी जागरूक किया गया।बच्चों को आत्मविश्वास के साथ “ना” कहना, कठिन परिस्थितियों में साहसपूर्वक निर्णय लेना तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।विद्यालय के प्राचार्य एवं स्टाफ सदस्यों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के मानसिक एवं सामाजिक विकास के साथ-साथ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। #newstodayhry @newstodayhry
