Uncategorized
Trending

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 6 आरोपी गिरफ्तार 13,570 रुपये व ताश बरामद ।।

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 6 आरोपी गिरफ्तार 13,570 रुपये व ताश बरामद ।।

सिरसा -(अक्षित कम्बोज):-पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में गैर कानूनी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ऐलनाबाद थाना पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। गश्त एवं चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांव मिठी सुरेरां क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13,570 रुपये की जुआ राशि तथा ताश के पत्ते बरामद किए हैं।इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रगट सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कृष्ण कुमार पुत्र ख्यालीराम निवासी मिठी सुरेरां, राजेंद्र पुत्र समंदर सिंह निवासी ढाणी लख जी, राजवीर सिंह पुत्र राम प्रताप निवासी खारी सुरेरां, गिरधारी लाल पुत्र नाथूराम निवासी ढाणी शेरा, सुरेंद्र सिंह पुत्र बुधराम निवासी खारी सुरेरां तथा संदीप उर्फ सहदेव पुत्र कृष्ण कुमार निवासी खारी सुरेरां जिला सिरसा के रूप में हुई है।उन्होंने बताया कि ऐलनाबाद थाना की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव खारी सुरेरां क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी को सूचना मिली कि गांव में कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर बड़े स्तर पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर सभी आरोपियों को काबू कर लिया।थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत थाना ऐलनाबाद में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा क्षेत्र में गैर कानूनी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button