Uncategorized
Trending

साथी इंजीनियरों की बहाली को लेकर भिवानी में गरजे जेई सिंचाई विभाग के बाहर धरना।।

साथी इंजीनियरों की बहाली को लेकर भिवानी में गरजे जेई सिंचाई विभाग के बाहर धरना।।

भिवानी -(अभिषेक ठाकूर) :- में इंजीनियर एसोसिएशन का प्रदर्शन सरकार के खिलाफ की नारेबाजी सिंचाई विभाग के दो कनिष्ठ अभियंताओं की बहाली की मांग को लेकर सोमवार को इंजीनियर एसोसिएशन के सदस्यों ने सिंचाई विभाग में अधीक्षक अभियंता के कार्यालय के बाहर धरना दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती। तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगी।
सोमवार सुबह दस बजे सिंचाई विभाग के सभी कनिष्ठ अभियंता, पब्लिक हेल्थ, बीएंडआर तथा पंचायती राज के सभी कनिष्ठ अभियंता धरने पर बैठ गए। धरने पर इंजीनियरों को संबोधित करते हुए कनिष्ठ अभियंता ब्रिजेश जावला ने बताया कि विगत में सिचांई विभाग के अधीक्षक अभियंता किसी कार्य का निरीक्षण कर रहे थे। एक जगह पर कुछ निर्माण कार्य में थोडी सी कोई तकनीकी कमी मिल गई। इस पर अधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर तकनीकी कमी दूर करने के बाद कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए। साथ ही दोनों कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओं नोटिस जारी भी किए गए,लेकिन उनका नोटिस का जवाब देने का समय पूरा होने से पहले ही देानेां को संस्पेंड कर दिया। उनका पक्ष सुना ही नहीं गया। जिसके चलते उक्त सभी विभाग के कनिष्ठ अभियंताओं में रोष है और इसी को लेकर वे आज धरने पर बैठ गए। वक्ताओं ने कहा कि जिन साथियों को सस्पेंड किया गया है। उनका जवाब सुनने के लिए उनको मौका तो देना चाहिए था। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनके दोनों साथी बहाल नहीं किए जाते। तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस माके पर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संजय जैन(पब्लिक हेल्थ), उपाध्यक्ष गौरव तंवर (सिंचाई विभाग),विजय जावला, महेंद्र सिंह,सचिन, निकेश, आशिश, अमित राठी, रविंद्र, नुकुल, राहुल, रमेश्, हरिओम, रूपेश के अलावा अनेक इंजीनियर उपस्थित थे।
अनेक विकास कार्य होंगे प्रभावित फिलहाल जिले की नहरों में पानी बह रहा है। साथ ही पब्लिक हेल्थ के जलघरों तक पानी पहुंचाया जा रहा है। चूंकि अब जलघरों में पानी नहीं पहुंचा तो गर्मी के मौसम में पीने के पानी के लिए भंयकर समस्या हो सकती है,लेकिन जिले के सभी कनिष्ठ अभियंता धरने पर बैठे है। ऐसे में नहरों की रखवाली कौन करेगा। क्योंकि इस वक्त गर्मी का मौसम है और नहरो को टूटते देर नहीं लगती।ऐसे में कनिष्ठ अभियंता ही बेहतरीन ढंग से नहरों पानी चलवा सकते है। दूसरा नहर से जलघरों तक पानी पहुंचाने व हर घर तक की जिम्मेदारी पब्लिक हेल्थ के कनिष्ठ अभियंताओं की है। अगर वे धरने पर बैठे है तो पानी की सप्लाई कौन पहुंचाएगा। किसी एक कॉलोनी में पानी की कमी बन गई तो हाहाकार मचते देर नहीं लगेगी। यही पंचायती राज व लोक निर्माण विभाग के जेई का है। फिलहाल जिले में अनेक जगहों पर विकास कार्य चल रहे है। बाढ राहत कार्य भी तेजी है। अगर इन कार्यो में थोडी सी भी कहीं पर चूक रह गई तो आने वाले दिनो में भयंकर समस्या बन जाएगी। फिलहाल कनिष्ठ अभियंताओं की हड़ताल जनहित में नहीं है। सरकार इनकी मांगों को तत्काल पूरा करें।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button