फरीदाबाद में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित ।।
फरीदाबाद में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित ।।

फरीदाबाद – ( पूजा शर्मा ) :- फरीदाबाद के सेक्टर-16 स्थित गुर्जर भवन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के तहत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा की पदाधिकारी और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने और बूथ स्तर पर प्रभावी तरीके से काम करने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और उनके बारे में जागरूक करने पर भी चर्चा की कार्यकर्ताओं को बताया गया कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और सरकार की योजनाओं की जानकारी देना उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान संगठन में एकजुटता, अनुशासन, सहनशीलता और टीम भावना को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही संभव है। इस मौके पर हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि भाजपा समय-समय पर इस तरह के प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करती है। इन कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं को नई बातें सीखने और वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों से लाभ लेने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्गों में बड़े और छोटे सभी कार्यकर्ता एक साथ बैठकर विचार साझा करते हैं, जिससे संगठन और मजबूत होता है। राजेश नागर ने कहा कि भाजपा अनुशासन को सबसे अधिक महत्व देती है और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को अनुशासन के साथ काम करने की सीख दी जाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।। #newstodayhry @newstodayhry