कलायत में 15 जून को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह मेधावी विद्यार्थियों का बढ़ाया जाएगा हौसला।।
कलायत में 15 जून को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह मेधावी विद्यार्थियों का बढ़ाया जाएगा हौसला।।

कलायत-(तरसेम सिंह):- शिक्षा और युवा जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में कार्यरत संस्था सजग द्वारा 15 जून को अग्रवाल धर्मशाला भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों का गौरवपूर्ण अभिनंदन किया जाएगा। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि समारोह में खंड स्तर पर कक्षा दसवीं व बारहवी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ नीट और जेईई जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सरकारी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना तथा उनकी उपलब्धियों को समाज के सामने उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करना है। आयोजकों का मानना है कि प्रतिभाओं को सम्मान मिलने से अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढऩे और अपने लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है। इसी सोच के साथ समारोह को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए क्षेत्र की विभिन्न संगठनों व गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है।। #Newstodayhry @Newstodayhry




