नशा तस्करों पर एंटी नारकोटिक सैल का शिकंजा, 9 ग्राम 720 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित एक आरोपी गिरफ्तार।।
नशा तस्करों पर एंटी नारकोटिक सैल का शिकंजा, 9 ग्राम 720 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित एक आरोपी गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार के दिशा-निर्देशानुसार जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सैल हिसार की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 9 ग्राम 720 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक सैल के प्रभारी उप निरीक्षक इन्द्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अशोक उर्फ काला पुत्र दलबीर सिंह निवासी गांव जुगलान, जिला हिसार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल के पीएसआई जनक कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त, अपराध नियंत्रण एवं नशा तस्करी की रोकथाम के संबंध में मलिक टयोटा ऐजन्शी बरवाला हिसार रोड़ पर मौजूद थे। इसी दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को जुगलान से काबू किया। पुलिस द्वारा नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 9 ग्राम 720 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना सदर में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान उससे गहन पूछताछ कर नशा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं सप्लाई नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक हिसार ने इस बारे मे कहा कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




