गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सेवा की मिसाल II
गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सेवा की मिसाल II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा सिख धर्म के पांचवें गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस पर तृप्ता वेल्फेयर सोसायटी की ओर से शिव चौक पर ठंडे-मीठे पानी की छबील लगाई गई। सोसायटी की अध्यक्ष तृप्ता चिटकारा ने कहा कि गुरु अर्जन देव जी का जीवन त्याग, सेवा, समर्पण और मानव कल्याण का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने न केवल सिख धर्म को नई दिशा प्रदान की, बल्कि प्रेम, समानता और सहिष्णुता का ऐसा संदेश दिया जो आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने बताया कि गुरु अर्जन देव जी ने 31 अगस्त 1581 को गुरु गद्दी संभाली। गुरु बनने के बाद उन्होंने सिख धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए अथक प्रयास किए और समाज में प्रेम, भाईचारे तथा सेवा की भावना को मजबूत किया। वे अपने समय के सर्वमान्य लोकनायक थे। दिन-रात संगत की सेवा में लगे रहने वाले गुरु जी के मन में सभी धर्मों के प्रति समान सम्मान और प्रेम था। उन्होंने मानव कल्याण को अपने जीवन का मुख्य उद्देश्य बनाया। यही नहीं गुरु अर्जन देव जी का सबसे महत्वपूर्ण योगदान (स्वर्ण मंदिर) के निर्माण से जुड़ा है। उन्होंने इस पवित्र स्थल को मानवता, समानता और भाईचारे का प्रतीक बनाया। उनका मानना था कि सत्य और ईश्वर की प्राप्ति का मार्ग किसी एक धर्म तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी धर्मों की श्रेष्ठ शिक्षाएं मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती हैं। उनकी शिक्षाएं आज भी करोड़ों लोगों को सत्य, प्रेम और मानव सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस केवल सिख समुदाय ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए त्याग और समर्पण का स्मरण दिवस है। इस मौके पर हजारों राहगिरों ने शीतल जल पीकर भीष्ण गर्मी से निजात पाई। Gurdev kaur jasveer kaur Maninder kaur Sanju कमल dhawal Sweets आदि बहुत लोगों ने सेवा की। #newstodayhry @newstodayhry



