अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य धाम बाबा भूमणशाह में भव्य योग शिविर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शिरकत।।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य धाम बाबा भूमणशाह में भव्य योग शिविर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शिरकत।।

सिरसा-( अक्षित कम्बोज ):- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य धाम बाबा भूमणशाह जी महाराज के पावन दरबार में परम् पूज्य गुरु ब्रह्मदास जी महाराज के पावन सानिध्य में विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और योगाभ्यास में भाग लेकर प्रदेशवासियों को स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर गुरु ब्रह्मदास जी महाराज ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने का माध्यम है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। योग शिविर में हजारों श्रद्धालुओं, युवाओं, महिलाओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया तथा सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और मुख्य धाम की परंपराओं एवं आध्यात्मिक विरासत की सराहना की। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बाबा भूमणशाह धाम में किया योग योग दिवस पर बाबा भूमणशाह धाम में उमड़ा जनसैलाब गुरु ब्रह्मदास जी के सानिध्य में भव्य योग शिविर आयोजित योग अपनाएं, निरोग रहें: बाबा भूमणशाह धाम से संदेश मुख्यमंत्री संग हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास।। #Newstodayhry @Newstodayhry




