#haryanagorvment
Trending

फर्जी ID बनाकर बदनाम करने वालों पर कसेगा शिकंजा!

फर्जी ID बनाकर बदनाम करने वालों पर कसेगा शिकंजा!

हिसार :- (अमित कुमार )पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम तथा महिलाओं की ऑनलाइन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में हिसार पुलिस ने आमजन को सचेत करते हुए कहा है कि किसी महिला के नाम, फोटो या व्यक्तिगत पहचान का इस्तेमाल करके फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाना, उसकी पहचान का दुरुपयोग करना अथवा फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से किसी को परेशान या बदनाम करना कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है।
एसपी हिसार ने कहा कि आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। कुछ असामाजिक तत्व महिलाओं की फोटो और व्यक्तिगत जानकारी का दुरुपयोग कर उनके नाम से फर्जी फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट बना लेते हैं। ऐसे अकाउंट के माध्यम से आपत्तिजनक पोस्ट, गलत संदेश, अश्लील सामग्री या भ्रामक जानकारी साझा कर संबंधित महिला की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस प्रकार की हरकतें न केवल महिला की निजता और सम्मान का उल्लंघन हैं, बल्कि परिस्थितियों के अनुसार साइबर कानूनों के तहत दंडनीय अपराध भी हो सकती हैं। *हिसार पुलिस की आमजन को जरूरी हिदायतें:*1.किसी भी महिला की फोटो, नाम या व्यक्तिगत जानकारी का इस्तेमाल उसकी अनुमति के बिना फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने में न करें। 2.किसी अन्य व्यक्ति की पहचान बनकर सोशल मीडिया पर लोगों से बातचीत या गलत गतिविधियां न करें। 3.सोशल मीडिया पर किसी की फोटो, वीडियो या निजी जानकारी बिना अनुमति साझा न करें। 4.अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल की प्राइवेसी सेटिंग मजबूत रखें और व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक करने से बचें। 5.यदि आपके नाम या फोटो से कोई फर्जी अकाउंट बनाया गया है तो उसकी शिकायत संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तुरंत रिपोर्ट करें।6.फर्जी अकाउंट का स्क्रीनशॉट, प्रोफाइल लिंक और अन्य डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखें तथा पुलिस को शिकायत दें। फर्जी अकाउंट बनने पर क्या करें? यदि किसी महिला के नाम या फोटो से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाया जाता है अथवा ऑनलाइन माध्यम से परेशान किया जाता है तो इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस थाने या साइबर क्राइम थाने में करें। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा आधिकारिक पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। एसपी हिसार ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर किसी की पहचान, सम्मान और निजता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ शिकायत मिलने पर तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। हिसार पुलिस की अपील: सोशल मीडिया का इस्तेमाल जिम्मेदारी और मर्यादा के साथ करें। किसी की पहचान का दुरुपयोग न करें और न ही किसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का माध्यम बनें। महिलाओं का सम्मान और उनकी ऑनलाइन सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Related Articles

Back to top button