#haryanagorvment
Trending

युवाओं को नशे से बचाने मैदान में उतरी हिसार पुलिस

युवाओं को नशे से बचाने मैदान में उतरी हिसार पुलिस

हिसार:-(अमित कुमार )पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नशा मुक्ति पुलिस टीम हिसार द्वारा थाना बरवाला क्षेत्र के गांव जेवरा में विशेष नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाया गयाअभियान के तहत गांव जेवरा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुशील शर्मा एवं नशा मुक्ति पुलिस टीम से सब इंस्पेक्टर हवा सिंह ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, पढ़ाई एवं खेलकूद में अपनी ऊर्जा लगाने तथा अपने जीवन में सकारात्मक लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने तथा यातायात नियमों का पालन करने के बारे में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अध्यापक श्री राजेश, पीटीआई श्री सुखबीर, अध्यापक श्री महेंद्र, गांव के सरपंच प्रतिनिधि श्री राजवीर, समाजसेवी श्री धौला राम, समाजसेवी सोनू भ्यान सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। ग्रामीणों के साथ नुक्कड़ सभा कर नशे के दुष्परिणामों की दी जानकारी विद्यालय कार्यक्रम के अतिरिक्त गांव जेवरा में नुक्कड़ सभा आयोजित कर ग्रामीणों एवं नशा पीड़ितों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे नशे की समस्या को छिपाने के बजाय इसके खिलाफ खुलकर सामने आएं और नशा मुक्ति अभियान में पुलिस का सहयोग करें। साथ ही युवाओं को नशे की गिरफ्त में आने से बचाने तथा नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। 14 नशा पीड़ितों को उपचार एवं दवाइयां दिलवाई, घर-घर पहुंच रही नशा मुक्ति टीम जागरूकता अभियान के साथ-साथ नशा मुक्ति पुलिस टीम द्वारा नशा पीड़ितों की पहचान कर उन्हें उपचार उपलब्ध करवाने के लिए भी प्रयास किए गए। अभियान के दौरान: •01 नए नशा पीड़ित की पहचान कर पहली बार नागरिक अस्पताल हिसार से दवाई दिलवाई गई।
•07 नशा पीड़ितों को दूसरी बार नागरिक अस्पताल हिसार में आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक दवाइयां दिलवाई गईं। इनके ब्लड टेस्ट एवं काउंसलिंग भी करवाई गई। •07 नशा पीड़ितों को घर पर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 14 नशा पीड़ितों को उपचार, दवाइयां एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा गया। एसपी हिसार का संदेश पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को अपराधी समझकर उनसे दूरी बनाने के बजाय उन्हें उपचार, परामर्श और परिवार एवं समाज का सहयोग देकर मुख्यधारा में वापस लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस का प्रयास है कि नशे के खिलाफ जागरूकता को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाया जाए, ताकि कोई भी युवा नशे की लत में पड़कर अपना भविष्य बर्बाद न करे। नशा पीड़ितों को उपचार दिलवाने के साथ-साथ नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में पुलिस का सहयोग करें। एक जागरूक परिवार, एक जिम्मेदार गांव और एकजुट समाज ही नशामुक्त हिसार के संकल्प को साकार कर सकता है।

Related Articles

Back to top button