#haryanagorvment
Trending

हिसार पुलिस का एक्शन, चोरी की मोटरसाइकिल समेत आरोपी काबू

हिसार पुलिस का एक्शन, चोरी की मोटरसाइकिल समेत आरोपी काबू

हिसार :- (अमित कुमार )पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने और चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना शहर पुलिस ने राजगुरु मार्केट से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी विजय निवासी चौधरीवास को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है। थाना शहर से PSI रामफल ने बताया कि दिनांक 10 नवंबर को पंकज पुत्र राजकुमार निवासी पुठी मंगल खां ने शिकायत दी थी कि वह किसी काम से राजगुरु मार्केट आया था और अपना मोटरसाइकिल खड़ा करके चला गया। वापस लौटने पर उसे अपना मोटरसाइकिल वहां नहीं मिला। शिकायत के आधार पर थाना शहर हिसार में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने मामले की जांच के दौरान घटनास्थल एवं आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी विजय निवासी चौधरीवास को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर लिया गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के 5 मामले दर्ज हैं। हिसार पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें और संभव हो तो वाहन में अतिरिक्त सुरक्षा लॉक का इस्तेमाल करें। चोरी की किसी भी घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button