सीआईए स्टाफ कालांवाली की बड़ी कार्रवाई, युवक अवैध 07 जिंदा कारतूस सहित काबू।।
सीआईए स्टाफ कालांवाली की बड़ी कार्रवाई, युवक अवैध 07 जिंदा कारतूस सहित काबू।।

डबवाली-(पंकज गुदारा):- अवैध हथियारों एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों की धरपकड़ व आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए स्टाफ कालांवाली ने आरोपी रमन कुमार को अवैध 07 जिंदा कारतूस (32 बोर) सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 17.06.2026 को प्रभारी सीआईए स्टाफ कालांवाली पीएसआई संजीव कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम ने गश्त पड़ताल के दौरान नहर पुल गांव गदराना पर एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया । पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 07 अवैध जिंदा कारतूस (32 बोर) बरामद हुए । जिस पर आरोपी के खिलाफ थाना कालांवाली में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।। #Newstodayhry @Newstodayhry




