Haryana
Trending

सोशल मीडिया पर अपराधियों का महिमामंडन करने वालों को किया जागरूक, अपराधियों को अनफॉलो कर किया ब्लॉक।।

सोशल मीडिया पर अपराधियों का महिमामंडन करने वालों को किया जागरूक, अपराधियों को अनफॉलो कर किया ब्लॉक।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपराधियों के प्रभाव को कम करने तथा युवाओं को अपराध से दूर रखने के उद्देश्य से हिसार पुलिस द्वारा लगातार निगरानी एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपराध शाखा हिसार की टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सक्रिय आईडी @vinod_paanu_ को फॉलो करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें आज अपराध शाखा हिसार में बुलाया। पूछताछ एवं काउंसलिंग के दौरान संबंधित व्यक्तियों ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से उक्त प्रोफाइल को अनफॉलो करने के साथ-साथ ब्लॉक भी कर दिया। इस संबंध में उनके बयान भी दर्ज किए गए। इस बारे में ASI अमरेन्द्र ने बताया कि उक्त फॉलोवर हिसार, भिवानी तथा राजस्थान क्षेत्र से शाखा में उपस्थित हुए थे। सभी की काउंसलिंग कर उन्हें समझाया गया कि किसी भी अपराधी या आपराधिक छवि वाले व्यक्ति का सोशल मीडिया पर अनुसरण करना समाज में गलत संदेश देता है तथा अप्रत्यक्ष रूप से अपराध को बढ़ावा देने का कारण बन सकता है। काउंसलिंग के दौरान उपस्थित व्यक्तियों ने भविष्य में ऐसी प्रोफाइलों से दूरी बनाए रखने तथा साफ-सुथरी एवं सकारात्मक छवि वाले व्यक्तियों को ही सोशल मीडिया पर फॉलो करने का आश्वासन दिया।
हिसार पुलिस आमजन, विशेषकर युवाओं से अपील करती है कि वे सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों के लिए करें तथा किसी भी अपराधी या आपराधिक गतिविधियों से जुड़े व्यक्ति का प्रचार-प्रसार न करें।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button