Haryana
Trending

लायंस क्लब सिरसा अमर की सामाजिक पहल, भीषण गर्मी में बांटी गई कुल्फी II

लायंस क्लब सिरसा अमर की सामाजिक पहल, भीषण गर्मी में बांटी गई कुल्फी II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- लायंस क्लब सिरसा अमर की ओर से तृप्ता वेल्फेयर सोसायटी के सहयोग से भीष्ण गर्मी को देखते हुए राहगिरों के लिए कुल्फी की छबील लगाई गई। लायंस क्लब सिरसा अमर के संस्थापक रमेश साहुवाला ने राहगिरों कुल्फी देकर छबील का शुभारंभ किया। इस मौके पर रमेश साहुवाला ने कहा कि तृप्ता वेल्फेयर सोसायटी समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। #newstodayhry @newstodayhry

उन्होंने कहा कि:-

खासकर महिलाओं के उत्थान के लिए सोसायटी की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सोसायटी की अध्यक्ष तृप्ता चिटकारा के प्रयासों की ही परिणाम है कि आज हजारों महिलाएं प्रशिक्षण लेकर अपने परिवार का बेहतर तरीके से पालन-पोषण कर रही हैं। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब सिरसा अमर भी समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार प्रयासरत है। क्लब का उद्देश्य जरूरतमंद व असहाय लोगों की मदद करना है। हजारों लोगों ने कुल्फी खाकर गर्मी से निजात पाई। इस मौके पर अमर साहुवाला, कमल सगू, गुगर सगू, वीरपाल सगू, वरिंद्र सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button