“नशे के खिलाफ जंग तभी जीती जाएगी, जब पूरा समाज बनेगा भागीदार : एसपी सिद्धांत जैन।।
"नशे के खिलाफ जंग तभी जीती जाएगी, जब पूरा समाज बनेगा भागीदार : एसपी सिद्धांत जैन।।

हिसार-( अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के सफल नेतृत्व एवं हरियाणा सरकार के नशामुक्त अभियान के तहत हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने आज NCORD बैठक में सहभागिता करने के उपरांत थाना सदर हिसार क्षेत्र के गांव रावलवास खुर्द में विशेष जनजागरूकता एवं पुनर्वास अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य न केवल नशे के प्रति लोगों को जागरूक करना था, बल्कि नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़कर उन्हें मुख्यधारा में वापस लाना भी रहा।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने गांव के युवाओं, अभिभावकों एवं ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने, अपने परिवार के सदस्यों को भी नशे से बचाने, शिक्षा पर ध्यान देने, खेलकूद तथा सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों से नशा तस्करों एवं नशे के अवैध कारोबार से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की गई तथा उन्हें आश्वस्त किया गया कि सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस टीम ने नशा पीड़ितों एवं उनके परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उन्हें नियमित उपचार और दवा लेने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान जिला हिसार में 03 नए नशा पीड़ितों की पहचान की गई। इनमें से 01 नशा पीड़ित को पहली बार सरकारी अस्पताल हिसार के नशा मुक्ति केंद्र से एलोपैथिक उपचार एवं दवा उपलब्ध करवाई गई। इसके अतिरिक्त 04 नशा पीड़ितों को पहली बार उनके घर जाकर आयुर्वेदिक दवा उपलब्ध करवाई गई, जबकि 04 अन्य नशा पीड़ितों को सरकारी अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र से दूसरी बार उपचार एवं दवा दिलवाई गई।
स प्रकार कुल 09 नशा पीड़ितों को घर-घर पहुंचकर आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक उपचार उपलब्ध कराया गया। आवश्यक ब्लड टेस्ट करवाए गए तथा विशेषज्ञों द्वारा उनकी काउंसलिंग भी करवाई गई, ताकि वे नशे की लत से स्थायी रूप से बाहर निकलकर सामान्य जीवन की ओर लौट सकें। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने कहा कि हिसार पुलिस का उद्देश्य केवल नशा तस्करों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि नशे की गिरफ्त में आए लोगों का उपचार कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना भी है। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध यह अभियान पुलिस और समाज की साझा जिम्मेदारी है तथा जनसहयोग के बिना इसे पूर्ण सफलता नहीं मिल सकती। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे की लत से जूझ रहा हो या नशा तस्करी से संबंधित कोई जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। हिसार पुलिस नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के साथ-साथ प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को उपचार, परामर्श और पुनर्वास उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।। #Newstodayhry @Newstodayhry




