Haryana
Trending

7.76 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, CIA सिरसा की बड़ी कार्रवाई ll

7.76 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, CIA सिरसा की बड़ी कार्रवाई ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए सिरसा पुलिस ने गश्त एवं चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक बाइक सवार युवक को 7.76 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित सिंह उर्फ अन्नु पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ढाणी ख्योंवाली, जिला सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस टीम गांव खैरकां से गांव ख्योंवाली की ओर गश्त पर थी। जब टीम ख्योंवाली चौक स्थित नहर पुल के पास पहुंची तो सामने से आ रहा बाइक सवार पुलिस वाहन देखकर घबरा गया और बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने परपुलिस ने पीछा कर उसे काबू कर लिया।राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी लेने पर बाइक के वाइजर से 7.76 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह यह हेरोइन हिसार के पीरांवाली निवासी एक युवक से खरीदकर लाया था।सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे गहन पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जाएगी। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button