कुछ मिनट की बारिश में डूबा NH-19, खुली जल निकासी व्यवस्था की पोल ||
कुछ मिनट की बारिश में डूबा NH-19, खुली जल निकासी व्यवस्था की पोल ||

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):-फरीदाबाद में आज सुबह कुछ देर की बरसात ने फरीदाबाद की जल निकासी की व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। जी हां नेशनल हाईवे नंबर 19 की सड़के जलमग्न हो गई हालांकि इस जल निकासी के लिए नगर निगम द्वारा टैंकरों की वैकल्पिक व्यवस्था कर जल निकासी की गई लेकिन सवाल यह है कि यदि टैंकरों से ही जल निकासी की जानी थी तो नेशनल हाईवे नंबर19 पर जल निकासी के लिए नाले क्यों बनाए गए थे क्या यह नेशनल हाईवे और नाले के निर्माण में हुई बड़ी खामी को उजागर करने वाली तस्वीर नहीं है। जी हां यह तस्वीरें नेशनल हाईवे पर हुए नाले के निर्माण की कमियों को उजागर करती हैं यदि नेशनल हाईवे नंबर 19 पर बनाए गए नालों को सही रूप से बनाया गया होता तो नेशनल हाईवे नंबर 19 पर जल भराव की समस्या से लोगों को जूझना नहीं पड़ता और टैंकरो को लगाकर उन पर होने वाले खर्च का बोझ आम जनता के खून पसीने की कमाई पर नहीं पड़ता।। @newstodayhry #newstodayhry



