CBSE नॉर्थ जोन-2 स्विमिंग चैंपियनशिप में दूसरे दिन भी तैराकों का दमदार प्रदर्शन II
CBSE नॉर्थ जोन-2 स्विमिंग चैंपियनशिप में दूसरे दिन भी तैराकों का दमदार प्रदर्शन II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- एमएसजी भारतीय खेल गांव में चल रही चार दिवसीय सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 बालक वर्ग स्विमिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। रविवार को सिरसा के एडिशनल एसपी आदर्शदीप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एडिशनल एसपी आदर्शदीप सिंह ने कहा कि एमएसजी भारतीय खेल गांव में खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल ढांचा तैयार किया गया है, जो युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने में अहम भूमिका निभाएगा। #newstodayhry @newstodayhry उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से युवाओं को बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम खेल हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ उनकी ऊर्जा का सही उपयोग करने का अवसर प्रदान करती हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-17 वर्ग की 400 मीटर मेडले स्पर्धा में पानीपत के देवेश खरब ने पहला, सिरसा के युपंजोत ने दूसरा तथा रायपुर (सोनीपत) के दक्ष ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-19 वर्ग की 400 मीटर मेडले में फरीदाबाद के दर्श सिंह पहले, पानीपत के अरमान राठी दूसरे तथा शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल, सिरसा के हरमीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। सीबीएसई की आॅब्जर्वर प्रो. डॉ. गार्गी ने भी प्रतियोगिता में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक टच पैड्स का उपयोग किया जा रहा है, जिससे परिणाम पूरी तरह पारदर्शी और सटीक मिल रहे हैं। उन्होंने इसे खिलाड़ियों और अभिभावकों दोनों के लिए उपयोगी पहल बताया। #newstodayhry @newstodayhry शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थानों के प्रशासक चरणजीत सिंह इन्सां एवं स्पोर्ट्स हेड कोच डॉ. नवजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि दूसरे दिन 400 मीटर मेडले, 50 मीटर बैक स्ट्रोक तथा अन्य स्पर्धाओं के मुकाबले आयोजित किए गए। कार्यक्रम में डेरा सच्चा सौदा के सीनियर वाइस चेयरमैन डॉ. पीआर नैन, रिटायर्ड कर्नल नरेंद्र पाल सिंह तूर, डॉ. शीला पूनिया इन्सां, राकेश धवन इन्सां, डॉ. दिलावर सिंह, अजय धमीजा इन्सां सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे। #newstodayhry @newstodayhry
– इन स्पर्धाओं में भी रहे विजेता
100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक अंडर-14 में संगरूर के अर्णवजीत सिंह, अंडर-17 में कुरुक्षेत्र के यश सैनी और अंडर-19 में झज्जर के शोभित गिल ने स्वर्ण पदक जीता। 50 मीटर बटरफ्लाई अंडर-11 में फरीदाबाद के जतिन शर्मा, अंडर-14 में सोनीपत के इराज सेहरावत, अंडर-17 में लुधियाना के ओजस सूंड तथा अंडर-19 में सोनीपत के अयान वीर खत्री विजेता रहे। वहीं 100 मीटर बैक स्ट्रोक अंडर-14 में सोनीपत के अनाव मलिक, अंडर-17 में लुधियाना के ओजस सूंड तथा अंडर-19 में अमृतसर के तनीष अग्रवाल ने पहला स्थान हासिल किया। #newstodayhry @newstodayhry



